जगदलपुर/बस्तर न्यूज
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेल्वे कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओडिसा से आई हुई कीर्तन मंडली के द्वारा सोमवार से प्रारंभ हुए 24 घण्टे के कीर्तन जाप में निरंतर मंदिर में परिक्रमा करते हुए यह कीर्तन का समापन मंगलवार को हुआ है। मंगलवार को कीर्तन के समापन के बाद सत्यनारायण कथा का आयोजन भी किया गया।
51 वा वर्ष के मौके पर अखंड कीर्तन
श्री हनुमान सेवाश्रम समिति के सदस्य धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 50 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यह अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया जाते आ रहा है, इस वर्ष 51 वा आयोजन किया गया है, जिसमे ओडिसा से आई हुई कीर्तन मंडली द्वारा यह अखंड कीर्तन को किया गया है। अखंड कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन एवं भगवान के नाम का स्मरण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
25 नवम्बर को होगा भव्य भंडारा का आयोजन
रेल्वे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में कल बुधवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया जायेगा, समिति के सदस्यों से सभी शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस भंडारा में शामिल हो कर भगवान के प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
