जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर जिला मुख्यालय में 3 अक्टूबर 2026 को 10 छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी एनसीसी, जगदलपुर के कमान अधिकारी कर्नल पी. एस. बिंद्रा के मार्गदर्शन में गो ग्रीन पर्यावरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक के कम उपयोग के प्रति जागरूक करना था ।
इस जागरूकता रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज (जगदलपुर), शासकीय शहीद हरचंद नायक महाविद्यालय ( तोकापाल ), कृषि एवं अनुसंधान महाविद्यालय (जगदलपुर), जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , शासकीय एम. एल. बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 (जगदलपुर) तथा जवाहर नवोदय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 195 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गो ग्रीन अभियान के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नागरिकों से स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
रैली इन मार्ग से गुजरी
रैली छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी एनसीसी यूनिट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समापन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज, जगदलपुर में हुआ।
नेतृत्व एवं उपस्थिति
इस अवसर पर 10 छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी एनसीसी के सूबेदार हरीश कुमार, पी.आई. स्टाफ एवं ए. एन. ओ लेफ्टिनेंट भागवत कुमार, चीफ ऑफिसर यू. धर्मेंद्र पटनायक, जैमती ठाकुर, सी. टी. ओ : सचिन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
