दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
दंतेवाड़ा जिले में विगत 25 वर्षों से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल मंच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने वाली जिला जूडो संघ एवं जिला कराते संघ के पदाधिकारियों ने आज सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री अरुण साव (खेल व युवा कल्याण, लोक निर्माण, नगरीय निकाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छत्तीसगढ़ शासन) से सौजन्य भेंट कर अपनी संस्था की जिले में चल रही गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। जिस पर खेल मंत्री अरुण साव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे ही जिले में खेलों को बढ़ावा देते रहें। शासन जो भी आवश्यकता होगी, उसकी मदद जिले के खिलाड़ियों को किया जाएगा।
साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 तथा वर्ष 2025-26 तक राष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करते हुए उन्हें सम्मानित करने पर खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संघ के प्रशिक्षक भाग्य कुमार, ज्वाला ठाकुर, निकेत भगत, अनीश वेको, हर्षवर्धन झड़ी और अरुण नाग उपस्थित थे।
