जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में एक भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई गई। ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर आधारित इस कलाकृति के जरिए देश के नेतृत्व की कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और विकास यात्रा को रंगों के माध्यम से अत्यंत खूबसूरती से उकेरा गया। इस मनमोहक कलाकृति का अवलोकन करने पहुंचे अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कलाकारों की रचनात्मकता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
