November 1, 2026

बस्तर विश्वविद्यालय के जूड़ो खिलाडी प्रतियोगिता में भाग लेने भुवनेश्वर रवाना

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

जूडो महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन कलिंगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उड़ीसा में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर यूनिवर्सिटी) की टीम भाग लेने हेतु आज भुवनेश्वर रवाना हो गई। इसके पूर्व खिलाड़ियों को दो दिवसीय विशेष जूडो प्रशिक्षण भी दिया गया।

चयनित जूडो खिलाड़ी पुरुष वर्ग

मुसैफ गाजी 60 kg
आयुष गंजीर 66 kg
यशवन्त पांडेय 73 kg
अनिल गोटा 81 kg
सूर्य प्रकाश 100+kg

चयनित जूडो खिलाड़ी महिला वर्ग

रौशनी 48 kg
सृष्टि नेगी 52 kg
श्यामा एंजा 57 kg
मृगाक्षि मण्डल 63 kg
जानवी सिंग चौहान 70 kg

वही टीम कोच मारुति नंदन मरकाम क्रीड़ा अधिकारी है।

सभी चयनित जूडो खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के खेल संचालक बी. एल. केवट एवं अग्रणी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सत्यनारायण सोनत, पवन ठाकुर क्रीड़ा अधिकारी, विजय बोरकर, क्रीड़ा अधिकारी एवं आल बस्तर जिला जूड़ो संघ के सचिव अब्दुल मोईन ने अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *