October 7, 2026

बस्तर ओलंपिक में वन मंत्री ने भी कराया पंजीयन

जगदलपुर। जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर ओलंपिक 2026 में स्वयं पंजीयन कराया और बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाई।

इस मौके पर उन्होंने बस्तर ओलम्पिक 2026 के लिए अधिकाधिक खेल प्रतिभाओं, युवाओं और महिलाओं के पंजीयन पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को अवसर देने का बड़ा मंच है। वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इस बार दोगुने पंजीयन का लक्ष्य है, इसे ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए प्रयास जरूरी है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि ‘नया बस्तर’ की पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं से बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *