Dantewada

केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रदत्त सम्मान से दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने, जनविश्वास अर्जित करने तथा राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के साहस, अदम्य समर्पण एवं विशिष्ट कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा जिले के उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने नक्सल उन्मूलन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे, आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती, संजय पोटाम, संतोष हेमला, चैतराम गुरुपंच, रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारीलाल मौर्य, लोचन पैकरा एवं कोसा कुंजाम शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन तथा उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाते रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *