Dantewada

नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा विषय पर हुआ प्रतियोगिता

किरंदुल/बस्तर न्यूज

किरंदुल पुलिस एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नशा मुक्ति विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 38 तथा यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

निबंध प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. शशिकला एवं माध्यमिक वर्ग में रवि कड़ती, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. कावेरी एवं माध्यमिक वर्ग में मुकेश बारसे प्रथम रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी किरंदुल, थाना स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *