गीदम/बस्तर न्यूज
इंस्पायर अवार्ड्स मानक भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से संचालित है। इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च के अंतर्गत मिलियन माइंड्स आगमनेटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज (मानक) एक महत्वपूर्ण नवाचारी योजना है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं जिला मिशन समन्वयक हरीश प्रताप गौतम के मार्गदर्शन पर दंतेवाड़ा जिला में समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर मानक दंतेवाड़ा अमुजुरी विश्वनाथ ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला के लिए सत्र 2023-24 में कुल 92 नवाचार प्रोजेक्ट एवं सत्र 2024-25 में कुल 83 नवाचार प्रोजेक्ट चयन प्रक्रिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिली थी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने तथा उनके नए और उपयोगी समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रत्येक विद्यार्थि को अपने विचार के मॉडल या प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्रदान किया गया। सत्र 2023-24 के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से 15 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया था।
एनएमडीसी डीएवी पॉलीटेक्निक कॉलेज दंतेवाड़ा के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार साओ, डॉ मोतीलाल साहू एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के प्रोजेक्ट एसोसिएट सुनील कुमार भास्कर ने जूरी निर्णायक का भूमिका निभाकर निष्पक्षता से कुल 10 विद्यार्थियों को राज्य स्तर के लिए चयन किया। सत्र 2024-25 के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से 21 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया था। एनएमडीसी डीएवी पॉलीटेक्निक कॉलेज दंतेवाड़ा के प्राध्यापक डॉ ऋतुराज चंद्राकर, के पापा राव एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के जूनियर एसोसिएट सुब्रत कुमार बारीक ने जूरी निर्णायक का भूमिका निभाकर निष्पक्षता से कुल 8 विद्यार्थियों को राज्य स्तर के लिए चयन किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं इंस्पायर मानक जिला नोडल अधिकारी दंतेवाड़ा अमुजुरी विश्वनाथ के पर्यवेक्षण में इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सत्र 2023-24 के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर 33 जिलों से कुल 213 विद्यार्थी हिस्सा लिए थे, जिसमें कुल 20 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। दंतेवाड़ा जिला के आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा के यशवंत नाग का ऑल इन वन वेइंग लिफ्टिंग केरिंग मशीन, आयुष जैन का यूनिवर्सल इलेक्ट्रो डेस्क, एकलव्य मॉडल स्कूल कटेकल्याण के अस्सो सोरी का परली पड़ी स्त्राव कलेक्शन मशीन एवं शासकीय मिडिल स्कूल बर्रेम कुआकोंडा के गुलशन कुमार बरसे का महुआ कलेक्टिंग मशीन राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। भारत मंडपम, न्यू दिल्ली में 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता मंचीय कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के 4 युवा वैज्ञानिक पूरे देश के समक्ष नवाचार प्रस्तुत करेंगे।
इंस्पायर मानक राज्य नोडल अधिकारी व उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर हिमांशु भारती, सहायक राज्य नोडल अधिकारी व सहायक संचालक सतीश महेश्वरी, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी एनआईएफ डॉ प्रज्ञा रीता अपर्णा के मार्गदर्शन व पर्यवेक्ष में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के प्रिंसिपल एसोसिएटिव डॉ राहुल प्रकाश, प्राध्यापक डॉ विजय शर्मा, शिक्षिका मंजूषा तिवारी ने जूरी निर्णायक निष्पक्षता से चयन किया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नई तकनीकों के प्रति रुचि जगाना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य के वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को तैयार करना है। यह योजना विद्यार्थियों को यह सिखाती है कि छोटे-छोटे विचार भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। इसके माध्यम से भारत में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
