दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम कटियाररास, वार्ड क्रमांक 3 की नन्ही बच्ची मन्नत तर्मा आज स्वस्थ, मुस्कुराती और सामान्य जीवन की ओर लौट चुकी है। अपनी नन्ही बच्ची के बीमारी के तनाव से झेल चुकी श्रीमती देवी तर्मा इस संबंध बताती है कि दुर्भाग्य से नन्ही मन्नत जन्म से ही वह जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित […]
Author: Sarjeet Singh Bakhshi
भगवान राम के नाम पर महात्मा गांधी की पहचान को मिटाना अस्वीकार्य : दीपक बैज
जगदलपुर/बस्तर न्यूज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में आज महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम योजना मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के संजय […]
सुदूर गांवों से देशसेवा की बुलंद उड़ान भरते जिले के युवा
दंतेवाड़ा। जिले के अंदरूनी और सुदूर गांवों से निकलकर तीन युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत संकल्प को नहीं रोक सकतीं। कुआकोंडा विकासखंड के गांव श्यामगिरी के उमेश नेताम, गीदम विकासखंड के गांव गुटोली के आनंद कुमार कश्यप और दंतेवाड़ा विकासखंड के मसेनार गांव से ताल्लुक रखने वाले संतुराम […]
घासीदास जयंती पर ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
जगदलपुर। गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की गई। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत नगरनार स्थित सामुदायिक भवन में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्ति की दिशा में अग्रसर करना था। इस आयोजन में लगभग 500 ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने अपनी उपस्थिति […]
एकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते निकली हिंदू जन जागरण रैली
जगदलपुर। बस्तर न्यूज सनातन संस्कृति और हिंदू समाज के संरक्षण को लेकर भव्य हिंदू जन जागरण रैली का आयोजन ग्राम सोनारपाल में किया गया। रैली शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मातागुड़ी तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माता-बहनों, ग्रामवासियों एवं विभिन्न समाज प्रमुखों ने सहभागिता की। रैली के उपरांत मातागुड़ी परिसर में विचार गोष्ठी […]
नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन
जगदलपुर/बस्तर न्यूज सनातन संस्कृति से जुड़ाव और धर्म के प्रति आस्था के साथ श्री राधा रमण भागवत समिति की महिलाओं ने पिछले 17 वर्षों से प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करती आ रही है, जो एक अनुकरणीय पहल की है। समिति इस आयोजन के माध्यम से अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समिति […]
छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोक संस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज : मुख्यमंत्री
रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन […]
पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के […]
अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में एनएमडीसी ने जीते सात प्रतिष्ठित पुरस्कार
हैदराबाद/बस्तर न्यूज भारत की लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी, एनएमडीसी ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में सात प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का विषय “सशक्त विकास, जड़ों का संरक्षण” रहा, जिसमें जनसंपर्क और रणनीतिक संचार में उत्कृष्टता का उत्सव मनाया […]
युवा महोत्सव में युवाओं को मिला प्रोत्साहन का मंच
जगदलपुर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉल में हुआ। युवा महोत्सव का उद्देश्य जिले की उभरती युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाना रहा। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक, […]










