November 12, 2026

अपनी मांगो को लेकर स्टीयरिंग छोड किया शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे ड्राइवर

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

दिन-रात सड़कों पर दौड़ने वाले ड्राइवर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए स्टीयरिंग छोड़कर मैदान में उतर आए। देशव्यापी स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर बस्तर में भी दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर चित्रकोट रोड, केशलूर, धनपुंजी और रायपुर रोड पर वाहन चालकों ने प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता दिखाई।

ड्राइवरों का कहना है कि परिवहन व्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद उनकी सुरक्षा, अधिकार और सामाजिक कल्याण की अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में आंदोलन का रास्ता चुना गया है। संयुक्त ड्राइवर संघ पहले ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दे चुका था। 10 नवंबर को हुई बातचीत में भी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। ड्राइवर आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें हैं। जिनमें ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग का गठन और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना शामिल है। अब ड्राइवर संगठनों की नजर शासन की प्रतिक्रिया पर टिकी है।

तीन मांगों पर अड़े वाहन चालक

ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने तीन प्रमुख मुद्दे रखे हैं। इनमें वाहन चालकों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, समस्याओं के समाधान के लिए ड्राइवर आयोग गठित करना और सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाना शामिल है। संगठनों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से ड्राइवरों को सुरक्षा और सम्मान मिल सकेगा।

चित्रकोट से रायपुर रोड तक दिखी एकजुटता

स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत बस्तर में चार प्रमुख मार्गों पर ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया। चित्रकोट रोड, केशलूर, धनपुंजी और रायपुर रोड पर वाहन चालकों की भागीदारी देखने को मिली। संयुक्त ड्राइवर संघ पहले ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दे चुका था। अब आंदोलनकारी अपनी मांगों पर शासन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *