November 12, 2026

कलेक्टर और एसपी ने लगाई जन-चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद

बीजापुर/बस्तर न्यूज

थाना बेदरे क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरपे एवं करकेली में जन-चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर श्रीमति नम्रता चौबे ग्राम केरपे पहुँचे तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र के माओवाद-मुक्त होने के बाद अब शांति, सुरक्षा एवं विकास की नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर है। क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएँ। जल, जंगल एवं जमीन के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह करने वाले तत्वों का बहिष्कार करें तथा ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। स्थानीय युवाओं को बस्तर फाईटर्स की भर्ती में आवेदन करने हेतु अपील की गई । शासन की योजनाओं के अनुसार बस्तर फाईटर्स की भर्ती में नक्सल पीड़ित को मिलने वाली राहत के सबंध में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *