हैदराबाद/बस्तर न्यूज
एनएमडीसी हैदराबाद मुख्यालय में राजभाषा माह समारोह 2026 का आयोजन किया गया था। आज पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार ठाकुर निदेशक (कार्मिक), अनुराग कपिल निदेशक (वित्त), नीलकंठा रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा संजीव साही, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) की गौरवमयी उपस्थिति रही।
चे. श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथिगण, उपस्थित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, राजभाषा माह की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण, अन्य संगठनों के विजेता प्रतिभागीगण तथा सभी उपस्थित कार्मिकों का स्वागत किया तथा राजभाषा माह समारोह को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजभाषा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
विनय कुमार निदेशक (तकनीकी) ने एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने कार्यालयीन कार्यों को राजभाषा हिंदी में निष्पादित करने का अनुरोध किया। एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया।
कृष्ण कुमार ठाकुर निदेशक (कार्मिक) ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि एनएमडीसी लिमिटेड हिंदी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें अपने कार्यालयीन कार्यों एवं दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषाओं एवं राजभाषा हिंदी को महत्व देना चाहिए। अनुराग कपिल निदेशक (वित्त) और नीलकंठा रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने वित्तीय एवं सतर्कता मामलों में सरल हिंदी के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने के लिए सुझाव दिए।
उन्होंने एआई और बढ़ती अनुवाद सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कार्यालयीन कार्य में अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने पर जोर दिया। तत्पश्चात राजभाषा माह समारोह, 2026 के आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा एनएमडीसी
कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता, अविस्मरणीय स्मृतियों के झरोखे से प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्न-मंच प्रतियोगिता, हिंदी अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता, अनुसंधान एवं विकास केंद्र के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी प्रश्न मंच प्रतियोगिता, एनएमडीसी खनिज भवन के आसपास के केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालयों के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता, केंद्रीय विद्यालय, गच्ची बौली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता, मेहदीपट्टनम स्थित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाक्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर नराकास की प्रतियोगिताओं के विजयी कार्मिकों तथा पिछले वर्ष के दौरान हिंदी में अधिकतम कार्य करने वाले कार्मिकों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रजिंदर कौर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया। राजभाषा माह पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के सफल आयोजन में राजभाषा विभाग के अधिकारीगण देवाशीष घोष, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं एस.के. सनोडिया, उप प्रबंधक (सचि.) का योगदान रहा।
