October 31, 2026

भारत के लौह पुरुष की जयंती पर एकता और अखंडता दौड़ का हुआ आयोजन

हैदराबाद/बस्तर न्यूज

एनएमडीसी लिमिटेड ने भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्हें कि “भारत के लौह पुरुष” के नाम से जाना जाता है, उनकी 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए हैदराबाद के चाचा नेहरू पार्क में एकता और अखंडता के लिए दौड़ आयोजित किया गया। यह दौड़ सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित किया गया। यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नैतिक आचरण के मूल्यों को उजागर करता है।

दौड़ को कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) और सी. नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एनएमडीसी के कर्मचारीगण, राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा प्रतिभागीगण उपस्थित थे।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने भारत की एकता और एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका और आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में उनकी स्थायी विरासत पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं और पूर्वजों के नि:स्वार्थ प्रयासों को नमन किया, जिन्होंने राष्ट्र-निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सरदार पटेल की राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरणा लें और अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण को बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *