October 11, 2026

इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

रायपुर/बस्तर न्यूज

एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स कराटे, रायपुर के खिलाड़ियों ने प्रथम इंडो नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर कुल 31 पदक जीते। यह प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक महिला महाविद्यालय सेक्टर- 09 भिलाई दुर्ग में आयोजित हुई थी, जिसका आयोजन इलाइट मार्शल आर्ट्स एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था। पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 11 अक्टूबर 2026 को ग्रीनफील्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, बसंत विहार कॉलोनी, रायपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। वही बालिका वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन मनहरे ने अपने उद्बोधन में एकेडेमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते के पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी तथा जिन खिलाड़ियों ने पदक नहीं जीत पाए, उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई संजय ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *