September 20, 2026

अज्ञात वाहन के ठोकर ने बुझाए घर के चिराग, परिजन सदमे में

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मिचनार घूमने के लिए जा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पता चलते ही परिजनों का बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के आठ-नौ युवक गुरुवार को लोहंडीगुड़ा ब्लाक में स्थित पर्यटक स्थल मिचनार घूमने के लिए अपनी बाइक और स्कूटी से निकले थे। मिचनार से पहले ही एक अज्ञात वाहन ने अमन और याकूब की स्कूटी में ठोकर मार दी। हादसे में नाम अमन चौधरी (16) पिता पंकज चौधरी निवासी राजेंद्र नगर वार्ड और दूसरा यूसुफ अंसारी (17) पिता सिराजुद्दिन निवासी महात्मा गांधी वार्ड के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उन्हें इलाज के लिए मेकाज ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *