September 20, 2026

बस्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने नार्थ इण्डिया म्यूथाई चैंपियनशिप हेतु जम्मू रवाना

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ़ जे एंड के द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की नार्थ इण्डिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक जम्मू एन्ड कश्मीर पुलिस बॉक्सिंग परिसर, गुलशन ग्राउंड जम्मू में किया जा रहा है। जिसमे भाग लेने 18 सदस्यीय छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी कु टिकेश्वरी साहू के नेतृत्व में रवाना हुआ।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बस्तर जिला म्यूथाई संघ के महासचिव अब्दुल मोईन ने बताया कि इस नार्थ इण्डिया म्यूथाई चैंपियनशिप में रायपुर और बस्तर जिले से 08-08 कुल 16 म्यूथाई खिलाड़ी (14 बालक, 02 बालिकायें) छ. ग. म्यूथाई दल में शामिल हैं, जम्मू रवाना हुए।

राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में कु. प्रियंका साहू, कु. मंजू साहू , विक्की, चैतन्य, करण, एल साहू, विशाल, हर्ष, पांशुल तामो, ऋसुभ साहू, आयुष लहरे, मयंक बघेल, पुष्कल भास्कर, भारमेश्वर कर्मा, नीलेश पत्तावि, अनिरुद्ध साहू आदि शामिल हैं। वही कोच का दायित्व कु. टिकेश्वरी साहू (रायपुर) एवँ मैनेजर का दायित्व विनोद पाल (बस्तर) निभाएंगे।

खिलाड़ियों को राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन साहू, महासचिव अनीस मेमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरबंश कौर, विशाल हियाल, अब्दुल मोईन, अन्नू देवी कँवर, मकसूदा, नवीन ठाकुर, युवराज सिंह सहित खिलाड़ियों के परिजनो ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *