जगदलपुर/बस्तर न्यूज
नगर के पत्रकार व बस्तर न्यूज के संपादक सरजीत सिंह बख्शी, पिता स्व. बख्शी सिंह वर्तमान निवासी चुना भटटी के पास वीरसावकर वार्ड क्र. 5 जगदलपुर रात को अपने वाहन मारुति स्विप्ट कार को घर के सामने खड़ी करके रखा था। जिसे रात में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रार्थी सरजीत सिंह बख्शी ने सुबह थाना में स्वंय उपस्थित होकर इस बावत एक आवेदन दिया गया है।
कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार आवेदक 19/11/2026 को करीबन रात्रि 10.00 बजे अपनी कार क्रमांक CG-17-KV-8814 को हमेशा की तरह अपने मकान के सामने रोड किनारे खड़ी किया था। 20.11.2026 के सुबह करीबन 06.00 बजे उठकर देखा, तो आवेदक की कार के सामने का कांच टुटा हुआ था कार का छत के ऊपरी भाग पर खरोच के साथ क्षतिग्रस्त हुआ है। वही कारण अज्ञात है, जो पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य अपराध पाये जाने से फैना क्रमांक 642/2026 दिनांक 20.11.2026 को मामला दर्ज किया गया।
