November 10, 2026

नव नियुक्त उप संचालक ने संभाली कृषि विभाग की कमान, संघ ने दी बधाई

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

कृषि स्नातक कृषि अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त उपसंचालक कृषि चंदन राय से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। संघ के सदस्यों ने उप संचालक को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले में कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा किसानों के हित में कृषि गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। संघ के सदस्यों ने कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों, मैदानी स्तर पर कार्यरत कृषि अधिकारियों की भूमिका तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में सकारात्मक सहयोग एवं समन्वय की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर कृषि स्नातक कृषि अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश कश्यप, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुनील सेठिया, नीतीन गजेन्द्र, मिथुन मंडल, जोहन नायक और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *