November 1, 2026

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

भिलाई/बस्तर न्यूज

एक दिवसीय भिलाई ओपन राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन आज सामुदायिक भवन चरोदा भिलाई, में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट सेई शिनकान कराते असोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ कराते डू असोसिएशन के उपाध्यक्ष सेन्साई शेशांक गुप्ता एवं टीम द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर इंद्रजीत, छत्तीसगढ़ कराते डू असोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष रेशी बी. नायडू एवं सचिव रेन्शी अमल तालुकदार उपस्थित थे। प्रतियोगिता में राज्य भर से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में बिलासपुर कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते दोनों ही इवेंट में भाग लेकर अलग अलग आयु वर्ग तथा भार वर्ग में भाग लेकर 3 स्वर्ण 2 रजत एवं 7 कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में रियान शांतिकारी रजत पदक, प्रवीण साहू कांस्य पदक, आर्यव साव कांस्य पदक, रिदान मैत्रा कांस्य पदक, जाफर अली कांस्य पदक, अंकुर कौशिक कांस्य पदक, तथा बालिका वर्ग में समीक्षा सारथी स्वर्ण पदक, लक्षिता साहू स्वर्ण पदक इस तरह कुल 12 पदक बिलासपुर तुम को हासिल हुए। बिलासपुर कराते स्कूल के मुख्य संचालक एवं सीनियर कोच राजेश सारथी तथा रिया साहू व विवेक नेताम ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *