जगदलपुर/बस्तर न्यूज
ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 14वीं इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन नगर के टाउन हॉल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 22 अगस्त को शाम 4 बजे आयोजित होगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि योगेंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि हाजी वसीम अहमद, सुशांत पॉल, अमित जैन, अभिषेक अवस्थी, राणा घोष तथा शंकर श्रीवास होंगे। वही प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों के करकमलों से विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिलों के साथ अन्य जिले राजनांदगांव, धमतरी से लगभग 250 खिलाड़ी एवं 30 अधिकारी भाग लेंगे। खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवास तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बस्तर जिला जूडो संघ द्वारा की गई हैं। संघ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



