जगदलपुर

25वीं राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बालोद जिला ओवर ऑल चैंपियन, बस्तर तीसरे स्थान पर

दल्लीराजहरा/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा जूनियर, सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।

राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस यूथ राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ. ग. यूथ म्यूथाई दल के चयन हेतू राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 1 से 3 मई को 25वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ. ग. एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यूथाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सर्वाधिक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 06 काँस्य सहित कुल 45 पदक जीतकर बालोद ओवर ऑल चैंपियन बनी। वही 26 स्वर्ण पदक, 08 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 38 पदक जीत कर रायपुर द्वितीय और 08 स्वर्ण, 05 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 17 पदक जीत कर बस्तर तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 01 मई 2026 को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायको हेतु म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार हुआ। 02 मई को सेमीफाइनल तक मुकाबले खेले गए और 03 मई 2026 को पुरुस्कार वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, अध्यक्षता नीतेश क्षत्रिय (डीजीएम राजहरा माइंस) ने की। विशेष अतिथि के रूप में छ. ग. स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नवीन कारिया थे। अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले युवराज सिंह (जगदलपुर), कु समिधा अग्रवाल, प्रवीण कृष्ण जायसवाल (रायपुर) और कु टिकेश्वरी साहू (रायपुर) का विशेष सम्मान किया गया। तथा ही विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।

राज्य म्यूथाई प्रतियोगिता में बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आयु व वजन वर्ग अनुसार लगभग 40 सदस्यीय दल आगामी 7वीं राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप हल्द्वानी (उत्तराखंड) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

स्वागत भाषण बालोद जिला संघ अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े तथा प्रतियोगिता की जानकारी लखन कुमार साहू ने दी।प्रतियोगिता का संचालन प्रणव शंकर साहू, हरबंश कौर, विशाल हियाल, आकाश मौर्य, कु. टिकेश्वरी साहू, कु. वाणी सहित 25 सदस्यीय टेक्निकल टीम ने किया। मंच संचालन महासचिव अनीस मेमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *