जगदलपुर/बस्तर न्यूज
हायर सेकंडरी स्कूल भगत सिंह में सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता किरण कुमार चौहान को स्कूल परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किरण कुमार चौहान एवम् उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया, उन्हें स्कूल प्राचार्या द्वारा शाल श्रीफल, चांदी की मूर्ति तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। स्कूल के अन्य कर्मचारी द्वारा उन्हें शाल कोसा सदरी, एवम् अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उनकी विदाई के अवसर पर छात्र-छात्राओ द्वारा केक काटकर उन्हें सम्मानपूर्वक माला पहना कर विदाई दी। शालेय परिवार द्वारा उनके किए गए कार्यों को याद कर कहा कि चौहान सर सरल सहज, ईमानदार एवम् मिलनसार व्यक्ति है।
प्राचार्या श्रीमती विनीता बेंजामिन द्वारा उनके शालेय कार्यों एवम् किए गए शालेय क्रियाकलापों की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया एवम् उन्हें अपने बड़े भाई के समान बताया गया एवम् उनके अगले पारी हेतु शुभकामनाएं दी। विदाई कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने किया।



