Dantewada

शाला प्रवेश उत्सव, जिले के सभी स्कूलों में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चितालंका स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों, शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों, स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और ड्रॉपआउट दर कम करने का संकल्प लिया गया। शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना, उन्हें सकारात्मक एवं आनंददायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *