October 24, 2026

रमजाने ए ईद के मौके पर दिया गया मतदाता जागरूकता संदेश

दंतेवाड़ा । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को मस्जिद पारा गीदम स्थित जामा मस्जिद में नमाजी मुस्लिम भाईयों के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्हें वोटिंग मशीन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर सभी नमाजी भाईयों को परिवार सहित मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में पूर्ण आस्था रखते हुए भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र एवं भाषा से भेदभाव किये बगैर तथा किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *