September 26, 2026

चौबीस घंटे के भीतर चोरी के प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

दन्तेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिला मुख्यालय में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रार्थी नन्द कुमार पासवान निवासी वार्ड क्र. 04 बस स्टेण्ड दन्तेवाड़ा के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया। दर्ज रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि घर में रखे आलमारी से लगभग चार लाख रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय चोरी कर लिये है। थाना दन्तेवाड़ा में 13.10.2024 को अपराध क्र. 69/2024 धारा 305, 331 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं विजय पटेल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामकुमार श्याम, सउनि प्रशांत सिंह, सुनिता साहू, डोमनी बघेल, केशव पटेल, डीएसएफ आर. गोपाल पुजारी आदि की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 14.10.2024 को दो आरोपी संजय भास्कर पिता सुरेश भास्कर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 कतियाररास दन्तेवाड़ा एवं अरूण दान पिता प्रवीण दान उम्र 19 वर्ष को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी संजय भास्कर के कब्जे मे रखे घर के अंदर आलमारी के लाॅकर से 1,23,100/-रू एवं प्रवीण दान के कब्जे से 63,900/-रू. कुल जुमला 1,87,000/-रू. को जप्त किया गया एवं शेष राशि को खर्च करना बताये।

उक्त आरोपियों के विरूद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *