September 21, 2026

आप पार्टी ने विधायक से पांच साल का हिसाब मांगा

दन्तेवाड़ा/बस्तर न्यूज

आम आदमी पार्टी द्वारा दंतेवाड़ा में विधायक जी जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो ! के मुद्दे को लेकर विधायक निवास का घेराव किया गया । इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के लगभग 500 कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सम्मिलित हुए l इस आवास घेराव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में उल्लिखित 36 घोषणाओं की स्थिति को लेकर 60 वर्ष से अधिक वृद्धो की व्यवस्था पेंशन हजार तथा 1500 किए जाने के संबंध में तथा बैंकों की कर्ज माफी राज्य में पूर्णता शराब बंदी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार तथा 1 लाख रिक्त पदों की भर्ती आदि मुद्दों को लेकर लिखित में आवेदन विधायक को दिया जाना था । चूंकि विधायक अपनी आवास से अनुपस्थित थी । तो यह आवेदन तहसीलदार दंतेवाड़ा द्वारा लिया गया l

विधायक निवास घेराव के आयोजन में आम आदमी पार्टी की रैली पार्टी कार्यालय कतियाररास वार्ड से पैदल निकली । यह रैली ब्लॉक कॉलोनी दंतेवाड़ा स्थित विधायक निवास तक पहुंची l इस रैली में रास्ते भर कार्यकर्ता विधायक जवाब दो 5 साल का हिसाब दो, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए पहुंचे । पुलिस प्रशासन ने विधायक निवास को बैरिकेड से घेर कर सुरक्षा प्रदान की थी । इस बैरिकेट्स को विधायक निवास तक जाने के प्रयास में पुलिस द्वारा अवरोध किया गया ।

इस दौरान 40 से अधिक सर्किल प्रभारी, चार ब्लॉक अध्यक्ष, जिला समिति तथा लोकसभा अध्यक्ष उपस्थिति रहे । कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रहा l आगामी माह में अरविंद केजरीवाल के बस्तर संभाग में संभावित कार्यक्रम में जिले से 5000 कार्यकर्ताओं को भेजे जाने की कार्य योजना पर भी विस्तृत चर्चा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *