September 26, 2026

जमीन विवाद में किये हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा । (बस्तर न्यूज) 14 सितम्बर को श्रीमती दुकारी नाग पति सुंदरू नाग उम्र 30 वर्ष सा. नयापारा वार्ड न 10 बारसूर थाना पहुॅचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पवन कुमार नाग पिता स्व. जनक राम नाग उम्र 25 वर्ष जाति हल्बा सा. नया पारा बारसूर थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा ने जमीनी विवाद को लेकर मेरे पति सुंदरू राम नाग पिता देवचंद नाग उम्र 35 वर्ष की लोहे के पाईप से मारकर हत्या कर दी है। जिस पर थाना बारसूर में अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर सुश्री आशा रानी के मार्गदर्शन में बारसूर प्रभारी सुरेन्द्र पामभोई, उप निरीक्षक विनोद ठाकुर, स.उ.नि. अनिल ध्रुवे एवं जितेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. यशवंत कुर्रेटी आरक्षक जुगेश पैकरा ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किये ।

पूछताछ के दौरान आरोपी पवन कुमार नाग पिता स्व. जनक राम नाग उम्र 25 वर्ष जाति हल्बा सा. नयापारा ने अपराध करना कबुल कर लिया एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप को बरामद करवाया । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय दंतेवाड़ा पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *