September 26, 2026

पोदला उरस्कना, एक पेड़ शहीद के मॉ के नाम वृक्षारोपण अभियान

दंतेवाडा/बस्तर न्यूज

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा सेन के मार्गदर्शन में आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु बलिदान दिये शहीद पुलिस एवं सुरक्षाबल के माताओं के सम्मान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में समस्त अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इसी तारतम्य में पोदला उरस्कना के तहत जिला दंतेवाड़ा के सभी थानों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोडरे के शा. प्राथमिक शाला परिसर, थाना गीदम क्षेत्रांतर्गत स्थित कसोली कैंप, थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवम ग्राम हितामेटा स्थित पोटा परिसर, थाना फरसपाल के थाना भवन परिसर ,थाना कटेकल्याण क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत परिसर ग्राम मेटापाल, थाना बचेली क्षेत्रांतर्गत स्थित कन्या हाई स्कूल परिसर, थाना किरंदुल के थाना भवन परिसर, थाना भांसी क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राथमिक शाला परिसर ग्राम बड़े कमेली, थाना कुआकोंडा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बड़े गुड़रा (कवासी पारा) पंचायत भवन, थाना अरनपुर के थाना परिसर एवम थाना मालेवाही के थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।

कार्यक्रम में शहीद परिवार के माताएं एवम परिवार जन, राजपत्रित अधिकारी गण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी गण, थाना के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *