September 26, 2026

उपचुनाव में विजय पताका फहराने पर जमकर हुई आतिशबाजी

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज) जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भानूप्रतापपुर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर राजीव भवन के अग्रसेन चौक में हुई जमकर आतिशबाजी कर कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

सभी कॉंग्रेसियो को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष, ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह भानूप्रतापपुर की जनता की जीत है । जिन्होंने उस परिवार को ऐतिहासिक जीत दिला कर दिवंगत मनोज मंडावी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर अपना धर्म निभाया । छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के लिए जो लाभकारी योजनाएं लागू की है, उसी का नतीजा है कि आज भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *