September 20, 2026

दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

क्राइस्ट कॉलेज द्वारा दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन आज से कॉलेज प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में संभाग भर से 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पश्चात् प्रथम मैच सेंट जोसेफ स्कूल भानुप्रतापपुर विरुद्ध विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर के बीच खेला गया । जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल भानुप्रतापपुर विजय हुआ।

आज पहले दिन 8 मैच खेला गया। जिसमें कांकेर, बचेली, बोरगांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल, संस्कार द गुरुकुल, निर्मल विद्यालय, एमजीएम, कृष्ण विकास स्कूलों की टीमों ने भाग लिया है। सभी टीमों के खिलाडियों और अधिकारियों की भोजन, रहने की व्यवस्था क्राइस्ट कॉलेज के प्रबंधकों के द्वारा किया गया है।

इस टूनामेंट की प्रथम पुरुस्कार बीस हजार रुपए एवं ट्रॉफी व द्वितीय दस हज़ार रुपए, बेस्ट गोल कीपर के लिए एक हजार रूपये व गोल्प्स बेस्ट प्लेयर के लिए एक हजार रूपये व बूट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *