जगदलपुर/बस्तर न्यूज बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म माटी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रिलीज हुई। बस्तर में लंबे समय से चर्चा का विषय बनी यह फिल्म अपने पहले ही दिन बस्तर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों के लिए प्रदर्शित की गई। इस शो में बड़ी संख्या में पत्रकार पहुंचे और फिल्म को देखकर सराहा। फिल्म माटी अपनी […]
Author: Sarjeet Singh Bakhshi
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
जगदलपुर। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। […]
बिना दस्तावेज़ के धान का परिवहन पकड़ा गया, प्रशासन ने वाहन किया जब्त
जगदलपुर/बस्तर न्यूज प्रशासनिक टीम ने तोकापाल मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 H 2068 को रोककर बड़ी कार्रवाई की है। वाहन में बिना अनुमति के कृषि उपज का परिवहन किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन बास्तानार बाजार से धान, मक्का और कोदो-कुटकी (कोसरा) लोड कर जगदलपुर की ओर […]
वेतन वृद्धि रोक को लेकर भड़का बस्तर सहकारी बैंक संघ, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
जगदलपुर/बस्तर न्यूज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बस्तर संभाग ने पांच साल से लंबित वेतन वृद्धि की एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन की औपचारिक शुरुआत करते हुए कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया। संघ ने आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा तय करते हुए 7 से 16 […]
जिले के छात्र-छात्राएं इसरो श्रीहरिकोटा का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण
दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा द्वारा जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रेरणा देने के उद्देश्य से इसरो (श्रीहरिकोटा) शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से विज्ञान एवं शोध में विशेष रुचि […]
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप अमृतसर में दिखायेंगे अपना जौहर
रायपुर/बस्तर न्यूज राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की 16 वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07-09 नवंबर को अमृतसर में किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव […]
सिंधी समाज की बेटी आयुषी बजाज बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट
जगदलपुर/बस्तर न्यूज शहर की एक ओर बेटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, आयुषी बजाज ने अपने असाधारण कौशल और मेहनत के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है। आयुषी की इस सफलता से केवल उनके परिवार में नहीं, बल्कि सिन्धी समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर में सिन्धी […]
नीलकंठ रेड्डी ने एनएमडीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार संभाला
हैदराबाद/बस्तर न्यूज भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा के 1997 बैच के अधिकारी सी. नीलकंठ रेड्डी ने 27 अक्टूबर 2025 को भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। भारतीय रेलवे में दो दशकों से अधिक के अपने कार्यकाल में श्री रेड्डी ने अत्यंत व्यस्त […]
माओवाद वर्दी नही, अब होटल की यूनिफॉर्म पहन नई राह चले माओवादी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब आत्मसमर्पण किया, तब मुख्यमंत्री की संवेदनशील सरकार ने भी इन आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का […]
दन्तेश्वरी महाविद्यालय की छात्राओं ने सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया
दंतेवाड़ा। शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम ने 29 से 30 अक्टूबर तक शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में आयोजित सेक्टर स्तरीय वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दौर में टीम को बाय मिला। दूसरे सेमीफाइनल राउंड में मुकाबला बस्तर विश्वविद्यालय की टीम से […]










