Dantewada

अनुकंपा नियुक्ति से परिवार को मिला संबल, प्रशासन का जताया आभार

दन्तेवाड़ा। शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत जिला पंचायत दन्तेवाड़ा द्वारा स्वर्गीय ग्राम पंचायत सचिव हिरउ राम पटेल के पुत्र थामेश पटेल को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एम. भार्गव द्वारा उन्हें जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा में पदस्थ करने संबंधी नियुक्ति आदेश सौंपा गया।

गौरतलब है कि जनपद पंचायत कुआकोण्डा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत स्वर्गीय हिरउराम पटेल का 02 मई 2026 को असामयिक निधन हो गया था। इसके पश्चात शासन के प्रावधानों एवं अनुकंपा नियुक्ति नीति के अनुसार पात्रता के आधार पर उनके पुत्र थामेश पटेल को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एम. भार्गव ने थामेश पटेल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनहित की भावना के साथ करें तथा ग्रामीण विकास के साथ ही ग्राम पंचायत के सुचारु संचालन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

यह अनुकंपा नियुक्ति शासन की संवेदनशील पहल का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *