Dantewada

नीट में सफल विद्यार्थियों का वन मंत्री ने किया उत्साहवर्धन

दंतेवाड़ा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री केदार कश्यप ने आज छूलो आसमान आवासीय शैक्षणिक संस्थान कारली में नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनका हौसला बढ़ाया और इन सफल बच्चों का सम्मान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने नीट में सफल विद्यार्थियों का गुलदस्ता, पुष्पमाला एवं टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि उनकी आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी तथा शासन द्वारा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संस्था में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों से इन सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि यशवंत जैन, टेकेश्वर जैन, संतोष गुप्ता, दीपेश अरोरा, मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, जय भंसाली, कुलदीप ठाकुर, डीएफओ कृष्ण रंगानाथा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, डीएमसी हरीश गौतम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *