जगदलपुर

उद्योगपति मित्रों को खुश करने में मशगूल भाजपा सरकार : रेखचंद

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पूर्व विधायक व संसदीय सचिव छग शासन रेखचंद जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने में मशगूल है, उसे आम जनता की कोई फ़िक्र नहीं है। गैस सिलेंडरों के दामों में आए दिन हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के संकेत समझने में सरकार नाकाम रही है। इस साल अब तक चार महीनों में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 81.58% की वृद्धि दर्शाती है की केंद्र की भाजपा सरकार को आम जनता की कोई फ़िक्र नहीं है। जनवरी 2026 को 1691.50 रूपए, फरवरी को 1740.50 रुपए, मार्च को 1768.50 रूपए, अप्रैल को 2078.50 रुपए तथा एक मई को 3071.50 रूपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर लोगों को दिया जा रहा है।

एक तरफ मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों का लगभग 16 लाख करोड़ रूपए का कर्ज माफ़ कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों पर गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर (कमर्शियल व छोटू सिलेंडर सहित) बोझ डाला जा रहा है। अमेरिका-ईरान युद्ध की आड़ में छुप कर ऐसा किया जा रहा है। जबकि भारत में इसका असर लंबे समय से पड़ने की बात कही जा रही है।

रेखचंद जैन के अनुसार सच्चाई यह है कि सस्ते गैस व तेल का फायदा जब मोदी मित्रों को मिल रहा था तब भी जनता को लूटा जा रहा था। कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के सुझाव पर ध्यान न देने का नतीजा सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *