कोरबा/बस्तर न्यूज
जूडो खिलाड़ियों को जूडो खेल के नए तरीके व नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कोरबा जिला जुडो संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में द चैंपियंस एकेडमी कोरबा में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण हेतु जूडो प्रशिक्षक राहुल कुमार एवं सहयोगी अभिषेक भिलाई जिला दुर्ग से आए हुए थे। दोनों ही प्रशिक्षकों के सतत निगरानी में यह प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमे जूडो खेल के कौशल के साथ-साथ एडवांस तकनीकों को शामिल कर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दृष्टिकोण से तैयारी करना प्रमुख उद्देश्य था। खिलाड़ियों को नये नियमो से रूबरू एवं उनकी शंकाओं का निराकरण प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से किया गया।

कोरबा जिला जुडो संघ की ओर से कमलेश देवांगन ने दोनों प्रशिक्षकों, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शंभू सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए आगे भविष्य में भी सभी का सहयोग जिला जूडो संघ और हमारे खिलाड़ियों को प्राप्त होता रहेगा।

