September 19, 2026

एशियन मार्शल आर्ट चेम्पियनशिप में बस्तर के 9 खिलाड़ियों ने जीते पदक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्टस फेडरेशन के तत्वाधान में यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशिया द्वारा 21 से 23 जुलाई को त्यागराजन स्पोर्ट्स कॉम्फ्लेक्स नई दिल्ली मे आयोजित म्युथाई चेम्पियनशिप में बस्तर के 9 खिलाड़ी कोच अब्दुल मोईम व नवीन कुमार के मार्गदर्शन में भाग लिया । उक्त चेम्पियशिप में भारत के अलावा 8 देशों के खिलाड़ी ने भाग लिया ।

जिसमे बस्तर के खिलाड़ी भारत के तरफ से खेलते हुए बालक वर्ग में पंकज मौर्य, वेदांत श्रीवास ने स्वर्ण पदक व बालिका वर्ग में कु, शानिका मिश्रा, कु, सोनाली कुशवाहा, कु, सुप्रभा नाग, गीताक्षि श्रीवास ने स्वर्ण पदक हासिल किये । वही एलेक्स कुमार, सुरभि यादव कु, तम्मन्ना कश्यप ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया । सभी खिलाड़ियों ने बस्तर लोहा पूरे देश मे मनवाया और बस्तर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *