September 20, 2026

अग्निवीरों के भर्ती रैली रायपुर में होगी, युवा करे तैयारी

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज) अग्निपथ योजनान्तर्गत अग्निवीरों के भर्ती रैली बस्तर में नहीं होगी। टाउन हाल में समाज सेवी अनिल अग्रवाल के सवालों के जवाब देते हुए रिटायर्ड कमांडर संदीप मुरारका ने ये बातें कहीं । हालांकि इस पर आगे जोड़ते हुए यह भी कहा कि धमतरी ,रायपुर के मुकाबले यहां आवेदनों की संख्या बढ़ेगी, तो निष्चित ही इस सरकार विचार कर सकती है।

वहीं जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास का कहना है कि रायपुर में होने वाली भर्ती प्रकिया में हिस्सा लेने बस्तर से जाने वाले विद्यार्थियों को सुविधाओं के प्रयास करेंगे । स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में प्रचार्यो, जनपद सीईओ, बीआरसी, की बैठक हुई । इस बैठक में अधिक से अधिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें फार्म भरने में होने वाली दिक्कतों के निवारण करने के बारे में बताया गया। इसके लिए हेल्प लाईन बनाए जाने की बात कही गई थी। ऑन लाईन फॉर्म भरने में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए विनित अग्रवाल 9425003303 से संपर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *