September 19, 2026

छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

रायपुर/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक व नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव 23 जुलाई बीजाभाट, बेमेतरा में रखा गया था । जिसमें आगामी चार वर्ष (2023-2027) के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त न्यायाधीश गणपत राव जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमे भारतीय खो खो संघ से सुभाष कुमार व नीरज कुमार, पर्यवेक्षक नागेश्वर तिवारी, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से पर्यवेक्षक एवं कैलाश मुरारका अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। जिसमे सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसकी घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा की गई ।

जिसमें कमलजीत अरोरा अध्यक्ष, तरुण शुक्ला महासचिव, आर वी स्वामी कोषाध्यक्ष, उमेश सिंह, डॉ ललित वर्मा, पूरन सिंह जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षत गोयल, श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल प्रमोद तिवारी विजय सिंह उपाध्यक्ष, सुब्रत शाह, डूंगाराम गोटा, देवेंद्र गुप्ता, राजेश पाण्डे संयुक्त सचिव, कार्यकारणी सदस्यगण भोलेनाथ चतुर्विदही, बीरेंद्र मसिया, रविंद्र ध्रुव, रूपेश नारंग, सुनील ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

उक्त बैठक में राज्य के सभी जिलों से आये सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी अतिथियों, जिलों के पदाधिकारियों का स्वागत गोविंद मुदलियार ने किया व धन्यवाद ज्ञापन तरुण शुक्ला के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *