November 19, 2026

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में हुआ करोड़ो का भ्रष्टाचार : भवानी

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी और छत्तीसगढ़ युवा मंच के प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा आज पत्रवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर जिले के शासकीय विद्यालयों एवं आश्रम शालाओं की दशा सुधारने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ पूरे जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है। जिले के लगभग सभी विकासखंडों में मरम्मत, जीर्णोद्धार और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है। अधिकांश स्थानों पर बिना काम कराए या केवल नाममात्र की लीपापोती कर शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है, जिससे जिले के हजारों विद्यार्थियों की जान और भविष्य खतरे में है। पूरे जिले में व्याप्त इस भ्रष्टाचार की बानगी लोहांडीगुड़ा विकासखंड के आश्रम शालाओं में साफ तौर पर देखी जा सकती है। आज आयोजित पत्रवार्ता में जिले भर की अनियमितताओं के साथ-साथ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक के चार प्रमुख बालक आश्रमों में हुए भ्रष्टाचार के तथ्यों को नरेंद्र भवानी ने पत्रकारों के समक्ष रखा।

1. बालक आश्रम, कस्तूरपाल : यहाँ मरम्मत और जीर्णोद्धार के नाम पर स्वीकृत राशि का जमकर दुरुपयोग हुआ है। मौके पर कार्य अत्यंत निम्न स्तर का है और केवल रंग-रोगन कर राशि आहरित कर ली गई है। जबकि यहां दो शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्य किया जाना था पर संबंधित विभाग द्वारा कार्य पूरा अधूरा पड़ा है और कार्य संपूर्ण बता राशि निकाल लिया जाता है क्यों?

2. बालक आश्रम, करकागुड़ा : आश्रम भवन में किए गए कार्यों में तकनीकी मापदंडों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री के उपयोग के कारण दीवारों में दरारें और प्लास्टर उखड़ने की समस्या बनी हुई है। तो वही बच्चों को पानी की समस्या का बोझ उठाना पड़ता है और भवन का हाल बहुत बुरा बावजूद लाखों रुपये कार्य पूर्ण बता निकाल लिया जाता है

3. बालक आश्रम, मारडूम : निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की मिलीभगत से कागजों में कार्य को पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया है, जबकि धरातल पर कई आवश्यक मरम्मत कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं क्यों

4. बालक आश्रम, सुलेंगा : यहाँ भी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में भारी लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण आश्रम में रहकर पढ़ने वाले आदिवासी बच्चे आज भी जर्जर और असुरक्षित भवन में रहने को मजबूर हैं। कार्य करने वाले एजेंसी को विभाग द्वारा कार्य संपूर्ण बता राशि का कर दिए भुगतान किया गया है।

सबसे चौंकाने वाला विषय है यह है कि बालक आश्रम कस्तूरपाल, करकागुड़ा, और मारडूम यह तीन भवन के कार्य एजेंसी कोई और नहीं बल्कि बस्तर जिला पंचायत सदस्य आदिवासी हितैषी नेता योगेश बैज है, अब प्रश्न यह उठता है कि फिलहाल यह जो तीन आश्रम है जिस पर योगेश बैज ने काम किया तो यहां काम क्यों पूरा नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *