October 31, 2026

राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में बस्तर के बच्चों का परचम, प्रदेशभर में बढ़ाया जिले का मान

जगदलपुर। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार दरभा के प्रतिभागी तनीष कश्यप एवं भूमिका मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सरगुजा संभाग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान, मेहनत और बेहतर तैयारी के दम पर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे संभाग को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तनीष कश्यप एवं भूमिका मौर्य की सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता युवाओं में एचआईवी एड्स, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *