October 6, 2026

बारसूर क्षेत्रांतर्गत नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री हुआ बरामद

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिला दन्तेवाड़ा में वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उनमुलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी तारत्मय में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर 5 अक्टूबर 2026 को थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मंगनार, बुरदूम, तोड़मा एवं कोहकाबेड़ा के जंगल – पहाड़ी क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया । अभियान के दौरान आज 6 अक्टूबर की सुबह ग्राम कोहकाबेड़ा एवं बुरदूम के बीच जंगलों एवं पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

जप्त नक्सली डम्प सामग्री की सूची

1. एके 47 रायफल – 01 नग

2. इंसास रायफल

3. बीजीएल लांचर 01 नग

4. 315 बोर बन्दूक 01 नग

5. भरमार बन्दूक 06 नग

6. बीजीएल सेल – 09 नग

7. एके 47 मय मैग्जीन राउण्ड – 23 नग

8. बीजीएल राउण्ड – 05 नग

9. टीफीन बम – 02 नग

10. कूकर बम 08 नग

11. पिस्टन राड स्प्रींग – 24 नग

12. कॉडेक्स वायर लगभग 20 मीटर

13. नक्सली वर्दी 02 जोड़ी

14. इंसास मैग्जीन 01 नग

15. इंवायटर – 01 नग

16. 315 राउण्ड – 138 नग

17. वाकीटॉकी सेट – 20 नग

18. तीर बम 02 नग

19. वायर लगभग (लाल-काला रंग) 20 मीटर

20. मल्टीमीटर – 01 नग

21. कार इनवायटर 02 नग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *