जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर से गहरा नाता रखने वाली युवा सना खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए बस्तर का मान बढ़ाया है। जाने-माने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेशनल काज़िम रज़ा खान की बेटी सना खान ग्रामीण हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ की निर्माता हैं। हारिस इम्तियाज़ खान द्वारा लिखित-निर्देशित यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ग्रामीण भारत, कृषि, परिवार और वर्षों से दबे रहस्यों को हॉरर और रहस्य के साथ जोड़ती ‘काली खेती’ का पोस्टर जारी हो चुका है। सना खान के निर्माता के रूप में बॉलीवुड में इस कदम को बस्तर से जुड़ी एक युवा प्रतिभा की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
