September 29, 2026

नमो सेवा गाथा कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दल ने दी प्रस्तुति

दंतेवाड़ा। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ’’नमो सेवा गाथा’’ कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक दल की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय दल ने महाविद्यालय पहुँचकर अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद एवं जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से सेवा भावना, नशा मुक्ति, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे ज्वलंत विषयों को दर्शकों के समक्ष रखा। कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा ऊहोंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नाटक के माध्यम से समाज को सेवा एवं जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रसाद ने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसी कलात्मक विधाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *