गीदम/बस्तर न्यूज
हर वर्ष नए शैक्षणिक सत्र में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला, स्कूलपारा जावंगा में शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ।नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पार्वती कश्यप एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीवनलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत जावांगा सरपंच बोमड़ा कोवासी, गीदम जनपद सदस्य आरती कोवासी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में प्रवेश एवं नियमित अध्ययन का संकल्प लिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत करना तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित नामांकन, शाला त्यागी बच्चों को प्रवेश एवं दैनिक उपस्थिति के लिए प्रेरित करना था। शाला प्रवेश उत्सव का संचालन जावंगा संकुल समन्वयक नितिन विश्वकर्मा ने सुचारू रूप से किया।
कार्यक्रम में गीदम खंड शिक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता, गीदम खंड स्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह चौहान, संकुल प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव, रेवेंद्र झाड़ी व्याख्याता, अमुजुरी विश्वनाथ व्याख्याता, नंदलाल ठाकुर प्रधानाध्यापक बुच्चापारा, प्रवीण कुमार जाटव का गरिमामय उपस्थित था।




