October 17, 2026

30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का हुआ सुभारम्भ

दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI) दंतेवाड़ा द्वारा 30 दिवसीय महिला सिलाई आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले के महिलाओं तथा युवतियों को 30 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों की 35 महिलाएं तथा युवतियां को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाकर बेहतर कार्य सीखें । जिससे भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने में आसानी होगी साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

संस्थान का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षार्थियों को उनके रूचि अनुसार प्रशिक्षण देकर उनके कौशल अनुसार आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किया जा रहा है ताकि भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *