रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे । मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ायी गई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिए गए । निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ा दी गई है। स्कूल 26 जून 2023 से प्रारंभ होंगे ।