जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों पर पहुंचकर मसीह समाज के पास्टर सहित समस्त सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
युवा पीढ़ी अपनाए प्रभु यीशु के मानवता के संदेश : सुशील मौर्य
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा आज मसीह समाज के युवा पीढ़ी को प्रभु यीशु के दया और मानवता के संदेश को अपनाने की अत्यधिक आवश्यकता है। प्रभु यीशु ने हमेशा भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया गया। सुशील मौर्य ने मसीह समाज को बधाई देते हुए बस्तर सहित प्रदेश में अमन, चैन और शांति कामना की
।
प्रभु यीशु की मानव कल्याण का उद्देश्य मानव जीवन में बेहतर मार्गदर्शन : रेखचंद जैन
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने मसीह समाज के सदस्यों को एकता, शांति और सद्भावना से भरे क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर प्रभु यीशु के गुणों एवं शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज कल्याण में योगदान देने का संकल्प ले । प्रभु यीशु की मानव कल्याण व न्याय की स्थापना का उद्देश्य मानव जीवन में सबसे बेहतर मार्गदर्शन है।
इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, अतिरिक्त शुक्ला, अनवर खान, हेमू उपाध्यक्ष, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, गौरनाथ नाग, रोजवीन दास, सूर्यापानी, कमलेश पाठक, शुभम् यदु, जाहिद हुसैन, निकेत झा, सेमियल नाथ, अभय सिंह, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।




