September 26, 2026

सेवानिवृत हुई उप निरीक्षक को पुलिस परिवार ने दी विदाई

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक श्रीमती नीलमणी मिंज के सेवानिवृत्त होने पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।

विदाई के दौरान विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण

श्रीमती नीलमणी मिंज आरक्षक के पद पर भर्ती होकर समय समय पर पदोन्नत होते हुए, वर्तमान में उप निरीक्षक पद कार्यरत थे। इनके पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा इन्हें कई बार पुरुस्कृत भी किया गया था।

विदाई कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत होने वाले अधिकारी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *