जगदलपुर

मुख्यमंत्री बचेका पदाधिकारियों को दिलायेंगे शपथ, मुरिया दरबार में होंगे शामिल

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभिनंदन समारोह 15 अक्टूबर को चेम्बर एवं रोटरी भवन में होगा।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद महेश कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप और महापौर सफीरा साहू उपस्थित रहेंगे। चेम्बर पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों के हाथों किया जायेगा।

बचेका के ये पदाधिकारी लेंगे शपथ

अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा, कनिष्ट उपाध्यक्ष कमल सेठी, महामंत्री नवरतन जलोटा, बाहरी क्षेत्र उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद खान, सुरेन्द्र चाण्डक, कोषाध्यक्ष श्रीधरराव मद्दी, मंत्री दीपक भानुशाली, गजेन्द्र चाण्डक, उपाध्यक्ष राजकुमार दण्डवानी, शैलेन्द्र भदौरिया, उपाध्यक्ष बाहरी ओम प्रकाश टावरी, के रवि कुमार, मंत्री बाहरी राजेश सोनी, श्रीपाल जैन, राजकिशोर राठी, जवरी लाल चौरड़िया, प्रमोद गुप्ता, नरेश राठी आदि पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का भी करेंगे लोकार्पण

जगदलपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुरिया दरबार में शामिल होने पहुचेंगे। इस दौरान 2 करोड़ 99 लाख से अधिक राशि का बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। साथ ही मांझी चालकियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *